chhattisgarh samay news

सिहावा विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव ने किया हाई स्कूल भवन छुही का लोकार्पण

सिहावा विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव ने किया हाई स्कूल भवन छुही का लोकार्पण

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुही में हाई स्कुल भवन का नये भवन की स्वीकृति दिलायी जिसका आज लोकार्पण विधायक डाॅ लक्ष्मी धु्रव जी के द्वारा किया गया। ग्राम छुही में हाई स्कुुल संचालित था किन्तु भवन विहीन था जिसे क्षेत्रीय विधायक के द्वारा अपने प्रयास से 95 लाख की स्वीकृति दिलायी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने नये हाई स्कुल भवन का फीता काट लोकार्पण किया। साथ ही विधायक ने स्कूल के बच्चों का हाल-चाल जाना स्कूल में हो रहे व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। शिक्षकों से विषयवार जानकारी ली एवं बच्चों के साथ अंग्रेजी माध्यम से बातचीत किया। अंग्रेजी विषय के शिक्षक को बधाई दी। उसके बाद ग्राम सलोनी में सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। तदपश्चात ग्राम नाथूकोना में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में करण चन्द्राकर, छबिलाल सिन्हा, यालेश सिन्हा, चिन्ताराम धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत छुही, ब्रजेश बाजपेयी जिला शिक्षा अधिकारी, देवेश सूर्यवंशी जिला समन्वयक, गजेन्द्र साहू उप अभियंता समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज