chhattisgarh samay news

धमतरी शहर में 155 सीसीटीव्ही कैमरे से श्री गणेश विसर्जन व झॉकी पर तीसरी आँख से रखी जायेगी नजर

धमतरी शहर में 155 सीसीटीव्ही कैमरे से श्री गणेश विसर्जन व झॉकी पर तीसरी आँख से रखी जायेगी नजर

असामाजिक तत्वों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही

यातायात द्वारा शहर के सीसीटीव्ही कैमरे को किया गया है दुरूस्त

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के दिशा निर्देश में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात व सायबर सेल, नगर निगम के द्वारा गणेश विसर्जन के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के चौक-चौराहों में लगे कैमरों की सुधार कर अपडेट किया गया है, नगर निगम के सहयोग से सदर मार्ग घड़ी चौक से विध्यवासिनी मंदिर तक के मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जा रहा है।

गणेश विसर्जन के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित करने एवं असामाजिक तत्वों पर चौक-चौराहों, गली मोहल्लों के 155 कैमरों से विशेष निगाह रखते हुए शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन संपन्न करने का प्रयास किया जावेगा।

धमतरी पुलिस शहर वासियों से अपील करती है, कि निर्भीक होकर हर्षोल्लास के साथ गणेश विसर्जन करें, धमतरी पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर रहेगी

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज