स्वामी आत्मानंद स्कूल में एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प विषय पर सेमिनार
हिंदी माध्यम स्कूल हटकेश्वर धमतरी में आयकर विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत ली शपथ
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल हटकेश्वर धमतरी में एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प विषय पर सेमिनार आयोजन किया गया ।आयकर विभाग धमतरी की ओर से स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत की गई। आयकर अधिकारी श्री आर के सातपुते ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता की शपथ सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिलाई और सभी ने स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया गया। विद्यार्थियों ने एकल उपयोग प्लास्टिक के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्लास्टिक के कम से कम उपयोग की बात कही। आयकर निरीक्षक तुमनचंद साहू ने एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विकल्पों की बारे में जानकारी दी। संस्था के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों को जरूरी बताते हुए आभार प्रकट की गई।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



