chhattisgarh samay news

बोरसी मे अपने खेत के मेंड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधा लगाने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोरसी मे अपने खेत के मेंड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधा लगाने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से कुल 4 नग छोटे-बड़े हरी पत्तेदार मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन लगभग 1.200 किलो ग्राम कीमती करीबन 1200 रुपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गांजा,अवैध शराब, अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर द्वारा अवैध शराब,गांजा,अवैध कारोबारियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में लगातार नजर रख कार्यवाही कि जा रही है।

इसी तारतम्य में मगरलोड थाना क्षेत्र में मुखबिर से सुचना मिली कि बोरसी के खेत में एक व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा का पेड़ लगाया गया है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी को सूचना देकर कार्यवाही के लिए रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर आरोपी दुकालू राम केवट के द्वारा अपने खेत के मेंड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा पौधा लगाया गया था जिसको समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर मौके पर मादक द्रव्य पहचान पंचनामा कर खेत के मेंड़ में अलग-अलग स्थानों पर लगे मादक पदार्थ गांजा के पौधों को दुकालू राम केवट से उखड़वाकर गवाहों के पौधा उखाड़ पंचनामा तैयार किया गया आरोपी दुकालू राम केवट को मादक पदार्थ गांजा पौधा लगाने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने एवं कोई दस्तावेज नहीं होने विधिवत कार्यवाही कर मुताबिक जप्ती पत्रक के कुल 4 नग छोटे-बड़े हरी पत्तेदार टहनी युक्त मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजनी करीबन 1.200 किलो ग्राम ( किलो 100 ग्राम) कीमती करीबन 1200 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी दुकालू राम के पिता स्व पुरुषोतम उम्रर 35 वर्ष साकिन बोरसी थाना मगरलोड जिला धमतरी (ग) का कृत्य अपराध धारा 20 (क) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड उनि०चंद्रकांत साहू, सउनि०अजय बनारसी, प्रआर०जैतराम जोगी,आर०गोपाल चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज