धमतरी पुलिस की सक्रियता से झाँकी एवं श्री गणेश विसर्जन शांति पूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न
धमतरी पुलिस द्वारा झांकी से पहले ही घटना करने वाले चाकूबाजों, बदमाशों के चाकू कर लिये गए थे जप्त
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में गणेश विसर्जन झांकी के पूर्व में ही गुंडा-बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों को दी गई थी समझाईश एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कि गई थी कार्यवाही
सायबर एवं सादी वर्दी में लगे पुलिस टीम द्वारा झांकी में घुमते संदिग्ध लोगों के उपर लगातार रखी जा रही थी नजर
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों एवं सायबर प्रभारी को गणेश विसर्जन झांकी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु गुंडा-बदमाशों,आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।
राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में सभी अनुभागों के थाने/चौकियों एवं साइबर टीम के संयुक्त स्टॉफ द्वारा गणेश विसर्जन झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों,अंदर के तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जो गणेश विसर्जन झांकी के दौरान सायबर एवं पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नज़र रखते हुए उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली जा रही थी।
इस प्रकार गणपति विसर्जन झांकी के आयोजन में धमतरी पुलिस की तत्परता, सजगता तथा त्वरित कार्यवाही से इस आयोजन में सफलता प्राप्त हुई एवं शांति पूर्ण रहा।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांंत ठाकुर द्वारा सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को झांकी ड्यूटी के लिए बधाई दिये एवं आगे भी अपनी ड्यूटी ऐसे ही सजगतापूर्वक करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उक्त झांकी ड्यूटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह , एसडीओपी.धमतरी श्री के.के.वाजपेयी,डीएसपी.श्री भावेश साव,डीएसपी.ट्रैफिक श्री मणिशंकर चंद्रा,डीएसपी.सुश्री नेहा पवार,एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल, डीएसपी.परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक धमतरी श्री दीपक शर्मा,थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई, थाना प्रभारी रूद्री श्री सन्नी दुबे,थाना प्रभारी कुरूद निरी.दीपा केंवट,सायबर सेल प्रभारी उनि.रमेश साहू, थाना मगरलोड प्रभारी उनि.चन्द्रकान्त साहू, उनि.विनोदशर्मा,उनि.के.आर.साहू सउनि.प्रदीप सिंह एवं ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


