chhattisgarh samay news

सरकार की योजनाओं को राजीव युवा मितान क्लब के साथ उमेश देव ने पहुंचाया घर-घर

सरकार की योजनाओं को राजीव युवा मितान क्लब के साथ उमेश देव ने पहुंचाया घर-घर

जनपद सदस्य सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष के समर्थन में जुटी भारी भीड़

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – राजीव युवा क्लब विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में शामिल होकर नगरी विधानसभा क्षेत्र के जन नेता लगातार दूसरा बार जनपद सदस्य सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव ग्राम बुड्रा. बोराई, बुरकेल, लिखमा, मैनपुर का युवा साथी राजीव युवा मितान के सभी सदस्यों के साथ शासन मुख्य मंत्री भुपेश बघेल कांग्रेस सरकार के योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा कर सभी लोगो से मुलाकात किया एवं मुख्यमंत्री भूपेश की जनकल्याणकारी योजना को कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताते हुए पुनः प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाने की बात कही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भूपेश है तो भरोसा है सरकार की हर योजना किसानों के लिए मजदूरों के लिए विद्यार्थियों के लिए श्रमिकों के लिए सभी वर्गों के लिए लाभकारी रहा है और कांग्रेस की सरकार जब तक रहेगी हर वर्ग को लाभ प्रदान करते रहेंगे उन्होंने 2023 के चुनाव में भूपेश पर विश्वास करते हुए कांग्रेस सरकार को लाने की आम जनता से अपील की।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज