chhattisgarh samay news

स्टेशन पारा धमतरी में अजीत साहू को 96 पौव्वा अवैध शराब के साथ कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

स्टेशन पारा धमतरी में अजीत साहू को 96 पौव्वा अवैध शराब के साथ कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी के पास से अधिक मात्रा में कुल 96 पौवा,45 पौवा देशी मशाला,51 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 17.280 बल्क लीटर शराब किमती 9030 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब,जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.धमतरी के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली धमतरी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार की कार्यवाही किया गया।
जिसमें स्टेशन पारा धमतरी में अजीत साहू पिता पुसउ साहू स्टेशन पारा धमतरी के घर में रखकर अवैध रूप से देशी प्लेन एवं मशाला शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से 45 नग देशी मसाला शराब प्रत्येक 180 एम0एल० कुल 8 लीटर 100 एमएल कीमती 4950/-रू० व 51 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एम०एल० कुल 9 लीटर 180 एमएल कीमती 4080/-रू० जुमला 17 लीटर 280 मिली व जुमला कीमती 9030/- रू०मिलने पर समक्ष गवाह के विधिवत जप्त कर आरोपी अजीत साहू पिता पुसउ साहू स्टेशन पारा धमतरी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक को हिरासत में लेकर विधिवत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी अजीत साहू पिता पुसउ साहू उम्र 23 वर्ष स्टेशन पारा धमतरी, जिला धमतरी

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी,उनि.तुला राम साहू, सायबर प्रभारी उनि.रमेश साहू,प्रआर.देवेंद्र राजपूत आरक्षक युवराज सिंह,कृष्णा पाटिल,विकास द्विवेदी,अंकुश नंदा,अंशुल सालुंके की सराहनीय भूमिका रही।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज