chhattisgarh samay news

शक्ति टीम ने ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महिलाओं को अभिव्यक्ति एप,सायबर अपराध, महिला संबंधी अपराध कि दी गई जानकारी


शक्ति टीम ने ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महिलाओं को अभिव्यक्ति एप,सायबर अपराध, महिला संबंधी अपराध कि दी गई जानकारी

शक्ति टीम द्वारा ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका के महिलाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप कराया गया डाउनलोड

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में शक्ति टीम द्वारा कि जा रही है लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शक्ति टीम द्वारा ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका महिलाओं को *अभिव्यक्ति* महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया।

महिलाओं को पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराध,सायबर फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड एवं अन्य अपराधों के बारे में भी बताया गया।
साथ फ्रॉड से कैसे बचे उपाय भी बताया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के लिए बनाया गया अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया।

इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी।

यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।

इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

शक्ति टीम ने बालिकाओं के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो एक्ट के सबंध में एवं सायबर संबंधी अपराध के संबंध में बताया गया एवं अभिव्यक्ति एप से महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

शक्ति टीम ने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला- बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड भी कराया गया।
जिसके बाद उन्हें साइन इन भी कराया गया।
जिसके डाउनलोड के बाद बालिका एवं महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।

शक्ति टीम द्वारा ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका महिलाओं को सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के एप डाउनलोड भी कराया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

इस दौरान ग्राम चड़मुड़िया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका महिलाएं एवं शक्ति टीम से महिला आरक्षक लक्ष्मी नागवंशी,प्राची गुप्ता,महेश्वरी सिदार उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज