chhattisgarh samay news

थाना मगरलोड द्वारा बोदलबाहरा के बसंत को 30 लीटर कच्ची महुआ बेचने के विरूद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही

थाना मगरलोड द्वारा बोदलबाहरा के बसंत को 30 लीटर कच्ची महुआ बेचने के विरूद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही

कार्यवाही में आरोपी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 4500 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब के मामले में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले एंव असामाजिक गतिविधियों व जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये थे।
जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना मगरलोड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रकांत साहू अभियान चलाया गया।
और आज दिनांक को ग्राम बोदलबाहरा के हादादहरा नाला के पास में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले बसंत कुमार ध्रुव के विरूद्ध रेड कि कार्यवाही कर *एचआरोपी बसंत कुमार ध्रुव पिता देवसिंह ध्रुव उम्र 25 वर्ष से 03 सफेद रंग के 10-10 लीटर के प्लास्टिक जरीकेन में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जमला कीमती 4500 रूपये को जप्त कर अरोपी को गिरफ्तार कर थाना मगरलोड मे धारा 32(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रकांत साहू, प्रधान आर गोपी चन्द्राकर एवं आरक्षक मनोहर गायकवाड़, विमल पटेल,सीता ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज