chhattisgarh samay news

ग्राम पंचायत कसपुर एवं बरबांधा में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया – डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव

ग्राम पंचायत कसपुर एवं बरबांधा में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया – डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव

डॉ लक्ष्मी ध्रुव की कार्य कुशलता से प्रभावित होकर बेलर ब्लाक के दो दर्जन भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन जो की लगातार सिहावा विधानसभा क्षेत्र में विकास की सौगात की पतझड़ लगाए हुए हैं दिनांक 06.10.2023 को प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम के पश्चात अपने विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान बेलरगॉव ब्लॉक पहुंची, विधायक के अनुशंसा से क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्य स्वीकृत हो रहे है। चाहे रंगमंच हो या सीसी रोड हो चाहे सामुदायिक भवन, पानी टैंकर देवगुड़ी, स्टेडियम पक्की सड़क, जलाशयों का मरम्मत एवं स्कूल भवन निर्माण की सौगात लगातार क्षेत्र वासियों की मनसा अनुरूप दे रही है इसी तारतम्य में ग्रामों में ग्रामीण खेलों को महत्व देने के उदेश्य से ग्राम कसपुर एवं ग्राम बरबांधा में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई जिसका आज बेलरगांव ब्लाक पहुच कर विधायक द्वारा ग्राम पंचायत कसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य लागत राशि 51 लाख का भूमिपूजन किया एवं कसपुर में ही विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम पंचायत बरबाधा में मिनी स्टेडियम एवं ग्राम पंचायत घुडावर बाजार शेड निर्माण कार्य की भूमिपूजन किया गया।
उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी एवं क्षेत्र की विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव जी के कार्य कुशलता से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक महोदय के हाथों गमछा पहनकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से योगेश कोर्राम, रितेश, नरेश मरकाम, फूलचंद मण्डावी, जागेश्वर, अखिलेश कोर्राम, दुर्गेश विश्वकर्मा, राजू कोर्राम, ,नरेंद्र मरकाम, यशवंत निषाद, संदीप मरकाम, बालेश्वर, भोजराम, रघुराम मरकाम, सुभाष यादव, श्यामलाल, सतीश, सर्वेश कोर्राम, विष्णु कुमार, मनबोध मरकाम, राकेश निषाद, रवि कोर्राम, जागेश्वर, ओमकार, फूलचंद, सवित, लोकेश, शिवराज, प्रदीप एवं रवि कुमार कांग्रेस में शामिल हुये।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, पी.सी.सी. सदस्य लखन लाल जी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, सविता सोन सिहावा विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ठाकुर मैडम, अनुसूइया साहू, तारिका मरकाम जनपद सदस्य, आत्माराम सोरी सरपंच आमगांव, डामन सिंह कोर्राम, सरपंच नीता मरकाम कसपुर, सरपंच सोनाराम, राम कुमार ध्रुव, ईश्वरलाल नेताम, भाव सिंह नेताम, निर्मला मरकाम, उप सरपंच ताराचंद, रमेश कुमार नेताम, सुखचंद मरकाम जनपद सदस्य, सुदेश कुमार, गयतु राम, गोपेंद्र राठौर, मनाराम नेताम, सुरेश कश्यप, विशेलाल कश्यप, सरजू राम, नंदलाल मरकाम, एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जन युवा साथी माताएं सैकड़ो की तादाद में कार्यक्रम स्थल में उपस्थित थे विधायक की कार्य कुशलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज