पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव आज से आदर्श आचार संहिता लागू
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना व राजस्थान में विधानसभा 2023 चुनाव का बिगुल बजा
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे चुनाव, 7 नवंबर व 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में होगी वोटिंग
टोमन लाल सिन्हा संपादक
छत्तीसगढ़ समय न्यूज़
धमतरी/मगरलोड – विधानसभा चुनाव 2023 का पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज से निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश मिजोरम तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है निर्वाचन आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे जिसमें 7 नवंबर को एवं 17 नवंबर को, मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा तो 23 नवंबर को राजस्थान में वोट डाले जाएंगे वही 30 नवंबर को तेलंगाना मे वोटिंग होगा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे पांच राज्यों में संपन्न होने वाले विधानसभा के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे निर्वाचन आयोग के अनुसार पांच राज्यों के चुनाव में पुरी तैयारी के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा जिसके लिए सभी आधिकारिक कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है जिसे आज से आदर्श आचार संहिता लागू चुनाव आयोग ने कर दी है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


