chhattisgarh samay news

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कुरूद पुलिस व प्रशासन ने निकाला कुरूद में फ्लेग मार्च

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कुरूद पुलिस व प्रशासन ने निकाला कुरूद में फ्लेग मार्च

फ्लेग मार्च कुरूद के प्रमुख चौक से होते हुए पूरे कुरूद में पेट्रोलिंग गाड़ियों सहित किया गया पैदल पेट्रोलिंग

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार, 09 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा एसडीओपी.कुरूद व प्रशासन द्वारा कुरूद में फ्लेग मार्च निकाला गया।

फ्लेग मार्च कुरूद के पूरे सदर बाजार,पेट्रोलिंग गाड़ियों सहित सभी प्रमुख चौक से होते हुए कुरूद थाना पहुंचा।

एसडीओपी. कुरूद श्री के.के.वाजपेयी एवं एसडीएम. श्री सुनील डेविड के नेतृत्व में निकले फ्लेग मार्च में कुरूद अनुभाग के थाना-चौकी के पुलिस कि भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाग लिया।
2023 चुनाव में आचार संहिता लागू होते ही सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लेग मार्च निकाला गया है।
पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा गया।

फ्लेग मार्च में एसडीएम.कुरूद श्री सुनीलडेविड,एसडीओपी. कुरूदश्री के.के.वाजपेयी, थाना प्रभारी कुरूद निरी.दीपा केंवट,थाना प्रभारी भखारा निरी.शरद ताम्रकार,थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, थाना चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.उमाकांत तिवारी चौकी प्रभारी करेली बड़ी उनि.एल.एस.मडलेश्वर सहित पुलिस स्टॉफ,राजस्व से तहसीलदार कुरूद,नायब तहसीलदार एवं स्टॉफ ने संयुक्त टीम बनाकर फ्लैग मार्च किया गया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज