बिरेझर चौकी द्वारा सुने मकान में घुसकर ताला तोड़कर आलमारी में रखे 08-10 नग मोबाईल सहित अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही के दिये थे सख्त निर्देश
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – ग्राम मड़ेली के लूरसिंह साहू के सुने मकान में 24 सितंबर को रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 08-10 नग मोबाईल एसडी कार्ड (घ) चार्जर ब्लूटूथ स्पीकर पावरबैंक, ईयरफोन को चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए
जॉच विवेचना के दौरान मौका निरीक्षण एवं गवाहों के कथन के आधार पर संदेही देवेन्द्र साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनाक घटना समय दरम्यानी रात मंदिर तरफ से लूरसिंह साहू के सूने मकान में घुसकर चोरी करना तथा चोरी के सामान को आगनबाड़ी भवन के छत के उपर में थैला में छुपाकर रखना बताया जिसको गवाहों के समक्ष आरोपी देवेन्द्र साहू द्वारा आगनबाड़ी भवन के छत से निकालकर देने पर विभिन्न कंपनी के मोबाईल, एसडी कार्ड (चीप)- 19 नग चार्जर] 05 नग इयरफोन 04 नग, वाईफाई 01 नग, पावरबैंक 04 नग, ब्लूटूथ स्पीकर का नग कीमत 27500 रूपये को जप्ती कर, आरोपी का कृत्य अपराध धारा पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध चौकी बिरेझर में
अप.क्र.658/23 धारा 457,380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी देवेन्द्र साहू पिता झब्बूराम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम मड़ेली चौकी बिरेझर, थाना कुरूद,जिला धमतरी
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.उमाकांत तिवारी,प्रआर.सोहन ध्रुव, प्रमोद पाडेय, आर.कृष्णा साहू का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief


