chhattisgarh samay news

चौकी क्षेत्र करेलीबड़ी एसएसटी.चैकिंग पॉइन्ट पर जप्त की गई 218500 रू की नगदी रकम

चौकी क्षेत्र करेलीबड़ी एसएसटी.चैकिंग पॉइन्ट पर जप्त की गई 218500 रू की नगदी रकम

उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर नगदी रकम को किया गया जप्त

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर धमतरी
ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में 18 अक्टूबर को चौकी करेली बड़ी के अंतर्गत एसएसटी चेक प्वाइंट बुड़ेनी नवागांव में वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी.टीम द्वारा
केशव पंडा पिता भास्कर पंडा निवासी ग्राम कामरा,थाना घोरी गुमा,जिला कोरापुर उड़िसा से 218500 रूपये की नगद राशि जप्त की गई।
उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 218500 रुपये नगदी को जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी. के तहत जप्ती नामा कि कार्यवाही व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 11टीमें तथा एफएसटी की 11 टीमें गठित की गई है।
जिनके द्वारा लगातार राज्य एवं जिले के सभी बार्डर चेकिंग पोस्ट पर सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी.श्री के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करेली बड़ी उनि.एल.एस.
मंडलेश्वर, प्रआर.दिनू मारकंडे,आर.चेतन साहू,गुलशन ध्रुव एवं एसएसटी.के प्रशासन के का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज