टाटा वाहन में 10,00,000 रूपये को दीगर प्रान्त उड़ीसा से परिवहन करते पकड़े जाने पर बोराई पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त व्यक्ति सहित टाटा हेरियर वाहन एवं 10 लाख रुपये जप्त कर धारा 102 जाफौ० के तहत कि गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राज्यीय क्षेत्रों अंतर्राज्यीय जिलों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के दिए गए हैं सख्त निर्देश
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अन्तर्राज्यीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों कि सघन चेकिंग किये जाने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.नगरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोराई द्वारा प्रति दिन की तरह वाहनों की चेकिंग में सुरक्षा बल लगाया गया था।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.10.2023 को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा हमराह स्टाप के पुलिस बेरियर नाका बोराई में पहुंचकर सरप्राईस चेकिंग की जा रही थी कि वाहन क्रमांक टाटा हेरियर कार क० CG-04 MS- 1627 जो उड़ीसा प्रान्त की ओर से परिवहन करते आ रहा था जिसे रोक कर उक्त वाहन का तलासी लेने पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सामने सीट पर बैठा हुआ मिले जिसके नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम सुब्रत मंण्डल पिता स्व० चंन्द्रकांत मंण्डल निवासी रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर प्रान्त (उड़ीसा) का निवासी होना बताए जिनके पास से एक सफेद कलर के बैग में भरा हुआ राशि 500-500 रूपये का 100 नोटों का बीस गड्डी का नोट 10,00,000 रूपये मात्र है का अवैध रूप से परिवहन करने की दशा में गवाहों के समक्ष विधिवत संपूर्ण कार्यवाही करते हुए धारा 102 जा०फौ० के तहत जुमला राशि 10,00,000 को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.देवनाथ सिन्हा,आरक्षक प्रदीप देव,प्रवीण मरकाम, सौरभ साहू आबकारी से गार्ड विक्रांत पुजारी, अशोक नेताम का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




