विधिक साक्षरता अभियान, पॉक्सो एक्ट के संबंध में शास.उच्चतर माध्य. विद्यालय केरेगांव के स्कूल स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड- लैंगिक अपराधों से बालकों का सरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में न्यायाधीश पंकज कुमार जैन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो जिला धमतरी द्वारा आज दिनांक 21 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव में विधिक साक्षरता अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के संबंध में स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शक्ति टीम के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
जिसमें थाना प्रभारी केरेगांव एवं स्टाफ स्कूल प्राचार्य शिक्षक गण एवं 150 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




