chhattisgarh samay news

नामांकन के तीसरे दिन जिले की तीनों विधानसभा हेतु अभ्यर्थियों ने 9 नाम निर्देशन पत्र किये प्राप्त

नामांकन के तीसरे दिन जिले की तीनों विधानसभा हेतु अभ्यर्थियों ने 9 नाम निर्देशन पत्र किये प्राप्त

नामांकन के तीसरे दिन 3 नामांकन पत्र किये गये दाखिल

धमतरी/मगरलोड – विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 17 नवम्बर को जिले में मतदान होगा। इसके लिए आज तीसरे दिन जिले की तीनों विधानसभा धमतरी, कुरुद और सिहावा के लिये कुल 9 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया। आज विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा में दो, 57-कुरूद में 4 और विधानसभा क्षेत्र 58-धमतरी में 3 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया। इसी तरह जिले की दो विधानसभा क्षेत्र कुरूद और सिहावा से 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इस तरह जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 24 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिये जा चुके हैं और 3 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन हेतु 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा आगामी 2 नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 03 दिसंबर को होगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज