chhattisgarh samay news

बोराई बस स्टैंड में गांजे तस्करी कर रहे दो आरोपी को बोराई पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

बोराई बस स्टैंड में गांजे तस्करी कर रहे दो आरोपी को बोराई पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 10 किलो 30 ग्राम गांजा कीमती 200600 रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 5200 किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक द्वारा गांजा एवं अवैध शराब एवं अवैध परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब, गांजा एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह के नेतृत्व में लगातार संदिग्ध वाहनों कि सघन चेकिंग कराई जाकर सतत् नजर रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना बोराई पुलिस द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर को मुखबीर से सुचना मिली कि बोराई बस स्टैंड में एक व्यक्ति बस स्टेण्ड बोराई के पास एक काला रंग के बैग में मादक पदार्थ जैसे गांजा बिक्री करने के उदेश्य से ग्राहक बुढ़ रहे है कि सूचना पर मिलने पर हमराह स्टाफ तस्दीक हेतु रवाना होकर बस स्टेण्ड बोराई पहुंचकर मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम प्रवीण कुमार साहू पिता रामदास साहू उम्र 46 वर्ष निवासी मकान न. 100, दिक्षा नगर, जाट खेड़ी, थाना बाघसेवनिया जिला भोपाल ( म०प्र०), व अखिलेश सहनी पिता राजेन्द्र सहनी उम्र 39 वर्ष निवासी मकान न. 714, बागमुगालिया, बरगडद पेड़ के पास थाना बाघसेवनिया जिला भोपाल ( म०प्र०) का होना बताये तलासी के दौरान संदेहान द्वारा एक बंद काला रंग का बैग में दो पैकेट खाकी कलर के पैकेट जिसमें प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ को उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से संदेहियों द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 10 किलो 30 ग्राम का होना पाया गया जो कीमत लगभग 2,00,600 रूपये का है जिन्हे सील बंद किया गया है इसके अलावा संदेहियों द्वारा प्रयुक्त किये गये मोबाईल दो नग मोबाईल किमती 5200 रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जो संदेहियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाये जाने से
आरोपी प्रवीण कुमार साहू पिता रामदास साहू उम्र 46 वर्ष निवासी मकान न. 100, दिक्षा नगर, जाट खेड़ी थाना बाघसेवनिया जिला भोपाल ( म०प्र०) अखिलेश सहनी पिता राजेन्द्र सहनी उम्र 39 वर्ष निवासी मकान नं. 714, बागमुगालिया, बरगडद पेड़ के पास थाना बाघसेवनिया जिला भोपाल (म०प्र०) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी बोराई निरी.राजेश जगत,सायबर प्रभारी उनि.रमेश साहू,सउनि.
देवनाथ सिन्हा,आर. जितेंद्र कोर्राम,कुबेर जुर्री,सौरव साहू,यतीस जुर्री एवं आर.बिरेन्द्र सोनकर, मुकेश मिश्रा सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज