chhattisgarh samay news

ग्राम करेठा शीतला मंदिर के पास धारदार बटंची चाकू रखकर डरा रहे युवक को रुद्री पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

ग्राम करेठा शीतला मंदिर के पास धारदार बटंची चाकू रखकर डरा रहे युवक को रुद्री पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय ने चाकूबाज एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी.मुख्या.सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा सतत् निगाह रख ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में रुद्री थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग के दरम्यान रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर के पास ग्राम करेठा में एक युवक द्वारा बटंची चाकू रखकर आस पास के लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा करेठा शीतला के पास पहुंकर आरोपी देवेंद्र मंडावी पिता किशुन मंडावी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम करेठा व्दारा बटंची चाकू रखकर शीतला मंदिर करेठा के आस पास के लोगों को डराते धमकाते घुमते पाये जाने पर आरोपी से एक लोहे का बटंकी चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मौके पर थाना रूद्री के अपराध क्र. 103/23 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री निरी.सन्नी दुबे,सउनि.अरविंद नेताम,आर.योगेश नाग,राजेश साहू,राजेंद्र नायक, अशोक साहू का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज