मगरलोड में भाजपा चुनाव कार्यालय का जिला अध्यक्ष ने किया हुआ शुभारंभ
सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की उम्मीदवार को जीताने का लिया संकल्प
कांग्रेस से चुनाव प्रचार में आगे निकला भाजपा
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मुख्यालय मगरलोड में आज 4 नवंबर को सिहावा विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजने के बाद अपने-अपने चुनाव चिन्ह को लेकर अब उम्मीदवार एवं उनके कार्यकर्ता गांव गली मोहल्ले में चुनाव प्रचार में लग गए हैं जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे पार्टी की अपेक्षा लगातार लोगों के जनसंपर्क में करने में आगे दिखाई दे रहे हैं
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार के द्वारा शुभारंभ की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया एवं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिहावा विधानसभा भाजपा के उम्मीदवार को श्रवण मरकाम को जीताने का संकल्प लिया है भाजपा द्वारा घोषित की गई घोषणा पत्र को भी आम जानताओ तक पहुंचने की बात कही इस भाजपा कार्यालय में उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार वरिष्ठ भाजपा नेता अमोलक साहू मगरलोड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु नरेश सिन्हा भवानी यादव टीकम साहू शत्रुघ्न साहू पूर्व जिला अध्यक्ष रघुनंदन साहू कोमल यदु भीखम सेन हिरंजय साहू वीथिका विश्वास नंदनी सिन्हा झमित सिन्हा राधा साहू रामायण सिन्हा एवं एवन साहू कविता यादव शांति देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा की कार्यकर्ता की उपस्थित रहे
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




