chhattisgarh samay news

महिला मोर्चा निकले महिला सशक्तिकरण के लिए प्रचार पर

महिला मोर्चा निकले महिला सशक्तिकरण के लिए प्रचार पर

महिलाओं को मिलेगा हर महीने रुपए 1000

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – भाजपा महिला मोर्चा मगरलोड के कार्यकर्ता निकले गांव-गांव गली-गली खेत खलियान पर महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा की घोषणा को लेकर। खिसोरा, डुमरपाली, नवांगाव, धौराभाठा, कपालफोड़ी, नारधा गाँवों में किया प्रचार। भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के लिए मांगा गया वोट। महिला मोर्चा सह प्रभारी नंदिनी सिन्हा ने ग्रामीण महिलाओं को समझाया भाजपा सरकार 500 में सिलेंडर देगी , विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 देगी। धान प्रति क्विटल 3100 में खरीदेगी, प्रति एकड़ 21 क्विटल और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी गांव में महिलाओं को दिया गया। जन सम्पर्क में नंदनी सिन्हा-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भानुप्रिया साहू महिला मोर्चा महामंत्री,राधा साहू, जिला कार्यकारिणी डुगेश्वरी साहू, जिला कार्यकारिणी, राधिका सिन्हा, मंत्री त्रिलोतमा साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू पंच, लोकेश साहू पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज