chhattisgarh samay news

पुलिस अधीक्षक द्वारा होने चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लिए नोडल पुलिस अधिकारियों की मिटिंग एवं बाहर आने वाले बलों के ठहरने के लिए चिन्हाकित भवनों की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक द्वारा होने चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लिए नोडल पुलिस अधिकारियों की मिटिंग एवं बाहर आने वाले बलों के ठहरने के लिए चिन्हाकित भवनों की समीक्षा

अति संवेदनशील नक्सल पोलिंग बुथों एवं,संवेदनशील पोलिंग बुथों, राजनैतिक संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा के दिये दिये महत्वपूर्ण निर्देश

सीआरपीएफ सहित अन्य बलों के ठहरने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान रखने के भी दिये निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी नोडल पुलिस अधिकारी एवं चुनाव सेल की मिटिंग लेकर विधानसभावार नक्सल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा की जानकारी ली गई।

एवं चुनाव में बाहर से आने वाले बलों के ठहरने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान रखने के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने एवं सघन सर्चिंग एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिंग लगातार करने एवं सघन जाँच वाहन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।

सभी थाना एवम चौकी प्रभारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर कार्यों का सही से निर्वहन करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र होने को लेकर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने औऱ अपराध नियंत्रण को ले सूचना तंत्र मजबूत कर सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने एवं अवैध शराब के मामले में अभियान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
अवैध तस्करों और अवैध कारोबारियों एवं शराबियों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष चौकसी व सतर्कता बरतने सक्रिय रूप से क्षेत्र में निरन्तर रात्रि गश्ती बढ़ाने और जारी रखने।

उक्त समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार, एसडीओपी. कुरुद के.के. वाजपेयी ,एसडीओपी. नगरी मयंक रणसिंह,डीएसपी. (ट्रैफिक) मणिशंकर चंद्रा,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,डीएसबी. प्रभारी निरी. प्रणाली वैद्य,स्टेनो अखिलेश शुक्ला, चुनाव सेल प्रभारी सउनि.राकेश मिश्रा.सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज