chhattisgarh samay news

रंक से राजा बनने कुरूद विधानसभा में लड़ रहे हैं कई लोग चुनाव

रंक से राजा बनने कुरूद विधानसभा में लड़ रहे हैं कई लोग चुनाव

छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल है कुरूद विधानसभा क्षेत्र

रंक से राजा, अरबों के मालिक कैसे बनते हैं यहां के जनप्रतिनिधि

साम दाम दंड भेद के हथकंडे से दिनों दिन अरबों की संपत्ति कैसे बनाते हैं यहां के जनप्रतिनिधि

भाई-दोस्त,रिश्ते – नातेदारो के नाम पर अरबों की संपत्ति अर्जित करने का बनाते हैं योजना

 

धमतरी/मगरलोडछत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के कुरूद विधानसभा क्षेत्र की चुनाव सरगर्मी दिनों दिन बढ़ रही है यहां की जनता जनार्दन भी अब सुलझे हुए हैं पिछले चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता कुरूद विधायक एवम पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ने पुन: विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा कुरूद को अपनी झोली में पुनः बरकरार रखने के लिए अजय चंद्राकर को टिकट प्रदान किया है और भाजपा को उम्मीद है की पुनः कुरूद विधानसभा में जीत मिलेगी वही कांग्रेस के कद्दावर नेता नीलम चंद्राकर की धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती तारिणी चंद्राकर को कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए टिकट प्रदान किया है और कांग्रेस को भी उम्मीद है कि अब की बार कुरूद कांग्रेस की झोली में आएगी दोनों पार्टी के साथ कई पार्टी के एवं निर्दलीय उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों के साथ जनसंपर्क भी कर रहे हैं

आम जानताओ ने पार्टी एवम स्वतंत्र उम्मीदवारों की भावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है पिछले कई चुनाव से सबक लेकर आम मतदाता यह मानने लगे हैं कि यहां से चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि पहले तो बहुत ही आर्थिक स्थिति में कमजोर रहते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद रंक से राजा बनने के लिए अथाह भ्रष्टाचार में डूब जाते हैं अपने अपने रिश्तेदारों सगे संबंधियों के नाम पर अकूत संपत्तियां अर्जित करने बेताब रहते हैं भ्रष्टाचार का बोलबाला इतना आसमान छूने लगता है जिससे आम जनता को सोचने पर विवश कर देता है

साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर आखिर इतनी अरबों के संपत्ति इन जनप्रतिनिधियों के पास कैसे बनते हैं चारों ओर भय आतंक लोगों की आम जनताओ की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अकूत अवैध धन की कमाई में लग जाते हैं

अरबों की आसामी बनने के बाद भी भ्रष्टाचार में डूबी जनप्रतिनिधियों पर सीबीआई ईडी इनकम टैक्स आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो विभाग निष्पक्ष जांच ना कर चुपचाप मूकदर्शक बने रहते हैं जिससे आम जनताओ को सोचने पर विवश कर देते हैं

जनता द्वारा जनता के हित में कार्य करने के लिए लोग अपना बहुमूल्य वोट देते हैं लेकिन यहां तो गरीबों के आसियानों पर डाका डालने शासकीय जमीनों की बंदरबाट भू माफिया काला धन सरकारी योजनाओं की बंदरबाट अवैध संपत्ति अर्जित करने में लग जाते हैं जिससे मतदाताओं में नाराजगी होना लाजमी है

ऐसे हम बात करें तो धमतरी जिला के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस का मुख्य मुकाबला है और जनता किस करवट पर किस उम्मीदवार को भाप कर वोट देगी यह वक्त ही बताएगा कुरूद विधानसभा की जनताओ नेक इरादे, जानताओ के दिल से सच्चे हितैषी बनने वाले को अपना अपना बहुमूल्य वोट देने मंथन कर रहे हैं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज