chhattisgarh samay news

पालीटेक्निक कॉलेज रूद्री,स्ट्रांग रूम में सुरक्षा में लगे सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया ब्रिफ एवं सुरक्षा संबंधी दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

पालीटेक्निक कॉलेज रूद्री,स्ट्रांग रूम में सुरक्षा में लगे सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया ब्रिफ एवं सुरक्षा संबंधी दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित प्रभारी अधिकारी को दिये सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा ईवीएम स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में लगे अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण
कर दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के संबंध में जो इंतजाम किए गए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में जहां पर और सुधार की आवश्यकता थी उसके लिए संबंधित प्रभारी अधिकारी को अवगत भी कराया गया।

स्ट्रांग रूम के सुरक्षा के लिए नियुक्त कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम के सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं तथा तुरंत उसका समाधान कराएं।

स्ट्रांग रूम में लगे अधिकारी कर्मचारियों के निरीक्षण एवं ब्रिफिंग के दौरान डीएसपी.श्री भावेश साव,एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह, डीएसपी.परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सहित सुरक्षा में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज