chhattisgarh samay news

लुगे स्कुल मे बच्चे छोटे नारियल पेड़ लगाकर प्रकृति को सदाबहार बनाने का दे रहे हैं संदेश

लुगे स्कुल मे बच्चे छोटे नारियल पेड़ लगाकर प्रकृति को सदाबहार बनाने का दे रहे हैं संदेश

 

धनतेरस के दिन नारियल लगा कर दे रहे प्रकृति को सहेजने का संदेश

आज कोई सबसे ज्यादा जरूरी है तो वह है पर्यावरण का संरक्षण

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – शासकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय लुगे मगरलोड जिला धमतरी के सभी विद्यार्थियों के द्वारा अपने घरों में नारियल का पौधा लगाकर धनतेरस जैसे पवित्र त्यौहार को यादगार बनाने की कोशिश की गई ।प्रकृति को बचाने का एक बहुत ही शानदार मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं ।धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज, धन के देवता कुबेर एवं धन्वंतरि देवता जो की समुद्र मंथन के दौरान आज के दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे का बड़ा महत्व है।धनतेरस के दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर संयोजिका शिक्षिका रंजीता-तुमनचंद साहू का कहना है कि आज के विशेष दिन पर विद्यालय के सभी छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा अपने घरों में नारियल का वृक्षारोपण करके देश और दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। प्रकृति की रक्षा से ही यह संभव है कि सब की जान बची रहे । इससे यमदेव भी प्रसन्न रहेंगे। प्रकृति में ही तो कुबेर का खजाना भरा हुआ है सारी संपत्ति सारा धन प्रकृति में ही निहित है। इसलिए अगर कुबेर देव को प्रसन्न करना है तो हमें प्रकृति को प्रसन्न रखना पड़ेगा। अमृत के समान औषधि गुणों से हमारा पूरा प्रकृति भरा पड़ा है। श्रीफल सभी देवी देवताओं में चढ़ाया जाता है पूजा अनुष्ठानों एवं सम्मान समारोह में बडा़ महत्व है। नारियल का पानी अमृत के समान है जो पोषण एवं स्वास्थ्य से भरपूर है। प्राकृतिक संपन्नता से ही आर्थिक उन्नति संभव है। छोटे बच्चों के द्वारा इस तरह का कार्य बड़ों को भी प्रेरणा दे रहे हैं।संकुल प्राचार्य नंद कुमार साहू ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य को बहुत ही प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में पौधों को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं व आभार व्यक्त किया। लोगों से अपील पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। आज वृक्ष लगाकर पानी दीजिए कल हमें वह सांसें देंगे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज