राजा कमलचन्द्र भंजदेव नें लिया मगरलोड में बैठक
- राजा कमलचन्द्र भंजदेव नें श्रवण मरकाम के लिये मांगा वोट
असम के मुख्यमंत्री के चुनावी सभा का किया निरीक्षण
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – बस्तर महाराजा कमलचन्द्र भंजदेव ने भाजपा मंडल मगरलोड के बोरसी, राजपुर, बेलोरा में भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगा उसके पश्चात असम के मुख्यमंत्री का आगमन मगरलोड में 15 नवंबर को होने जा रहा है, जिसकी तैयारी के लिए हेलीपैड, सभा ग्राउंड का निरीक्षण किये। फिर भाजपा मंडल के कोर कमेटी की बैठक लेकर समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये सभी कार्यक्रम भली भांति रूप से बूथ स्तर से मजबूती के साथ करें। कार्यक्रम में भांजदेव के साथ जिला सह प्रभारी हलधर साहू, पिंकी शिवराज शाह, नरेश सिन्हा, राजेंद्र गोलछा, विजय यदु, रामगोपाल साहू, भवानी यादव, नन्दिनी सिन्हा, कविता यादव, शत्रुघ्न साहू, एवन साहू, रामायण सिन्हा, उर्वशी साहू, भानुप्रिया साहू , मिलन नेताम के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थे।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



