chhattisgarh samay news

लालू के चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला भूपेश बघेल ने गोबर खरीदी में किया है – हेमंता विश्वा शर्मा


लालू के चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला भूपेश बघेल ने गोबर खरीदी में किया है – हेमंता विश्वा शर्मा

झूठ,घोटाला, भ्रष्टाचार की सरकार से छत्तीसगढ़ को मुक्त करना है

महादेव का नाम से भी कांग्रेस ने घोटाला किया है

मोदी की गारंटी है, छत्तीसगढ़ में जो वादा किया वह पूरा होगा : हेमंता विश्वा शर्मा

मगरलोड में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे असम के मुख्यमंत्री

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मगरलोड में भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के लिए चुनावी सभा किया। उन्होंने हजारों की संख्या में आम जनताओ को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जो संकल्प पत्र घोषित किया है,वे सभी संकल्प पूरे होंगे और इसकी गारंटी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के ही नहीं, अपितु पूरी दुनिया के नेता बनकर उभरे हैं। पूरी दुनिया जानती है, मोदी जो बोलते है वह करते हैं। तभी तो हम सब कहते हैं- मोदी है तो मुमकिन है

असम के मुख्यमंत्री सरमा मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुँचा और भाजपा के पक्ष में धुँआधार प्रचार करते हुए चुनावी सभा को संबोधित किया। सिहावा विधानसभा के मगरलोड में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए शर्मा ने कहा कि आज असम में छत्तीसगढ़ के लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। असम और छत्तीसगढ़ का संबंध पुराना है। वे माँ कामाख्या की धरती से आए हैं और माँ कौशल्या की पावन धरती को प्रणाम करते हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी को लेकर अपने धारदार हमले में शर्मा ने सवाल दागा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के लिए 2018 में जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उनका क्या हश्र हुआ? गंगाजल हाथ में लेकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था, बेरोजगारों को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को पांच सौ रुपए प्रतिमाह, हर साल चार गैस सिलेंडर मुफ्त में देने, दो साल का बकाया बोनस, क्या ये सारे वादे पूरा हुए? सरमा ने तंज कसा कि पुराने वादे पूरे नहीं किए और कांग्रेसी अब फिर नए वादे लेकर आ गए।

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि महादेव के नाम से एप बनाकर लूट कर दी। चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी और चुनाव के बाद महादेव हिसाब लेंगे। एप बनाना ही था तो कोई और नाम रख लेते। हमारे आराध्य देव के नाम का उपयोग लूटने के लिए क्यों किया ? 508 करोड़ रुपए सट्टे के पैसे का लिया। दिल्ली में भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने पर सहमति बनी थी, पर भूपेश बघेल पूरे पाँच साल तक सीएम बने रहे, ये इनका ‘सौदाई-कमाल’ है। सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और मोदी की गारंटी है कि सरकार बनते ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत हर विवाहिता को प्रति वर्ष 12,000 रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपए में खरीदेंगे। युवाओं को रोजगार देगें। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को मुक्त कराएंगे। पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छी स्थिति में है। 17 तारीख को दूसरे चरण के मतदान में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से सरकार बनानी है, यह जनता का उत्साह बता रहा है। सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास कार्य होंगे। जनता ने ठान लिया है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम में हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ सांसद मोहन मंडावी, श्रवण मरकाम, सुश्री लता उसेण्डी, बस्तर महाराज कमलचन्द्र भंजदेव, जिला अध्यक्ष शशि पवार ,पिंकी शिवराज शाह, रघुनंदन साहू, हलधर साहू, नरेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष धमतरी, भवानी यादव सांसद प्रतिनिधि,बसंत साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष, मुरली सिन्हा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, टिकेश्वर साहू युवा मोर्चा महामंत्री, घनश्याम साहू युवा मोर्चा महामंत्री सहित सभी समाज प्रमुख मंचस्थ रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज