वि.ख.मगरलोड के अमलीड़ीह स्कूल से मैनपाट घूमने गई विद्यार्थियों का बस स्टेरिंग फेल होने से 20 फीट खाई में गिरी
खाई में गिरने से 18 बच्चे हुए घायल ड्राइवर एवं एक विद्यार्थी का पैर हुआ फैक्चर
सभी घायल बच्चों का अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है इलाज
अंबिकापुर एडिशनल एसपी सहित पुलिस की टीम सुरक्षा में रहे तैनात
टोमन लाल सिन्हा संपादक छत्तीसगढ़ समय न्यूज़ 9009944149
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमलीडीह स्कूल के विद्यार्थी सरगुजा संभाग के दर्शनीय स्थल मैनपाट में घूमने गए थे जो आज शाम 6 बजे काली मंदिर के पास बस क्रमांक सीजी 23,7622 के स्टेरिंग फेल होने के कारण खाई में गिरा और पेड़ के टकराने के कारण गहरी खाई में गिरने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई जिसमें ड्राइवर एवं एक विद्यार्थी का पैर फैक्चर हुआ है सभी विद्यार्थी खतरे से बाहर बताई जा रहा है बस 20 फीट नीचे पेड़ के टकराने के कारण गहरी खाई में गिरने से बच गया सभी विद्यार्थी अभी सुरक्षित है अंबिकापुर अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है अंबिकापुर एडिशनल एसपी ने छत्तीसगढ़ समय न्यूज़ को जानकारी दी सभी बच्चों की इलाज कराने पुलिस वालों का विशेष सहयोग रहा इस संबंध में प्राचार्य धनेश्वर कुमार अडील को लगाया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



