chhattisgarh samay news

पारधी के 17 वर्षीय आदिवासी युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारधी के 17 वर्षीय आदिवासी युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – विकासखंड नगरी के अंतर्गत थाना क्षेत्र मगरलोड के अंतिम छोर में बसे वन ग्राम ग्राम पंचायत झूरातराई के आश्रित ग्राम पारधी में 17 वर्षीय नाबालिक युवा ओमप्रकाश ध्रुव पिता जागेश्वर ध्रुव ने घर से बिना बताए 10 दिसंबर को सुबह से निकल गया था देर समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा दोपहर को खोजा गया तो घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बासबूटा में जाकर कुमही के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था
जिसकी परिजनों ने मगरलोड थाने में शाम को सूचना दिया जिस पर मगरलोड पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना किया गया एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मृत युवक की शव को सौप दिया गया मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम जांच होने के बाद ही खुलासा होगा उक्त जानकारी झूरातराई सरपंच पति वेदव्यास नेताम ने दी

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज