कलार सिन्हा समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है – अंबिका मरकाम सिहावा विधायक
मगरलोड में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया सिन्हा समाज द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती
सिन्हा समाज ने सिहावा विधायक अंबिका मरकाम का किया नागरिक अभिनंदन
सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने सिन्हा समाज शेड निर्माण के लिए की 5 लाख देने की घोषणा
टोमन लाल सिन्हा संपादक छत्तीसगढ़ समय न्यूज़
धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड में 10 दिसंबर को कलार सिन्हा समाज की इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़ी ही धूमधाम से नगर में कलश यात्रा निकालकर गाजे बाजे आतिशबाजी के साथ सामाजिक जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रही
अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू विशिष्ट अतिथि डीहू राम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, उपाध्यक्ष नगर पंचायत भूपेश सिन्हा सभापति श्रीमती वीणा सिन्हा सभापति पार्षद वार्ड क्रमांक 10, श्रीमती झमित सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 13, दिलीप सिंह जिला कोषाध्यक्ष कलार समाज, राधेश्याम सिंह सचिव, मुकेश सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी,नीलकंठ सिन्हा क्षेत्राधिकारी,रामकुमार सिन्हा क्षेत्राधिकारी ,बोधन सिन्हा क्षेत्राधिकारी ,डॉक्टर हरी विनायक सिन्हा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवम वन सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, तेजनाथ दर्शेना पूर्व ग्राम प्रमुख, पुरुषोत्तम सिन्हा पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी कलार समाज के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ
सभी उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु एवं माता बहादुर कलारिन के तैल चित्रों पर माल्या अर्पण पूजा अर्चना कर नवीन मंच का लोकार्पण किया
भगवान सहस्त्रबाहु माता बहादुर कलारीन की जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सिहावा विधायिका श्रीमती अंबिका मरकाम ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा की कलार सिन्हा समाज राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, सिन्हा समाज अब निरंतर शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहा है समाज के विकास के लिए निरंतर यह समाज प्रयत्नशील रहा है उन्होंने बताया कि सिन्हा कलार समाज हजारों वर्ष पहले भगवान बलभद्र की कुल खानदान है उन्होंने समाज के विकास के लिए सभी सामाजिक बंधुओ को एकजुट होकर प्रयास रहने की बात कही मगरलोड तहसील कलार सिन्हा समाज भवन के सामने शेड डोम निर्माण करने उन्होंने 5 लाख की स्वीकृत करने की घोषणा की
इस अवसर पर मंडलेश्वर सिन्हा समाज नरेश सिन्हा ने समाज के लोगों को शिक्षा के साथ व्यापार राजनीति क्षेत्र में भी अहम योगदान देने की बात कही
कलार सिन्हा समाज के पदाधिकारीयो ने समाज की ओर से सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम का नागरिक अभिनंदन भी किया शाल श्रीफल एवं भगवान श्री सहस्त्रबाहु की फोटो भेंट की जिस पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने सिन्हा समाज के लोगों का सहृदय से आभार व्यक्त किया
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की कार्यक्रम को सफल बनाने में सिन्हा समाज के नगर अध्यक्ष चुंम्मन दर्शेना, ओंकार सिंह युवराज सिन्हा, दूज राम हेमिन सिन्हा, ईश्वर सविता सिन्हा, अंगूर सोहद्रा सिन्हा, संतोष सिन्हा, तेजनाथ दरशेना, केजू कुंती सिन्हा, तोरण रूखमणी सिन्हा, नंदनी मनोज सिन्हा, नूतन महेंद्र सिन्हा, विजय कुमारी सिन्हा, दुर्गा योगेंद्र सिन्हा, तेजू सिन्हा, भारत सिन्हा एवन सिन्हा सहित सिन्हा समाज के सभी लोगो का विशेष योगदान रहा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की कार्यक्रम का संचालन भुवन प्रकाश सिन्हा बेलरदोना एवं आभार व्यक्त पत्रकार टोमन लाल सिन्हा ने किया
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




