chhattisgarh samay news

12 मोटरसाइकिल चोरी आरोपी हुआ गिरफ्तार सभी मोटर सायकल की कीमत लगभग 750000 रुपिये

12 मोटरसाइकिल चोरी आरोपी हुआ गिरफ्तार सभी मोटर सायकल की कीमत लगभग 750000 रुपिये

जिला धमतरी क्षेत्र अंतर्गत में हो रही मोटर सायकल चोरी का हुआ खुलासा

अपने शौक पुरा करने एवं कर्ज चुकाने मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से सरहदी जिलो से चोरी की गयी एक दर्जन मोटर साइकिल जुमला कीमती 7,50,000 रूपये किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक ने मोटर साइकिल चोर के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के दिये थे सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – जिले में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा वाहन चोरी पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नेहा पवार एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुरूद के०के० वाजपेयी के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 35-36 वर्ष का युवक बठेना अस्पताल के सामने एक पैशन प्रो मोटर साइकिल क्र० CG-07-LW-9446 को बेचने के लिए लोगो को दिखा रहा है तथा कम कीमत में बेचने की बात कर रहा है उक्त सूचना की तश्दीक एवं कार्यवाही के लिए मौके पर संयुक्त रूप से पुलिस टीम पहुँची और मुखबीर के निशानदेही पर आरोपी रामस्वरूप नेताम को अभिरक्षा में लेकर उसको मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया तथा उसके आधिपत्य में रखे उपरोक्त मोटर साइकिल के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उपरोक्त वाहन को माह मई में क्रिश्चन अस्पताल के पार्किंग स्थल धमतरी से चोरी का होना बताया आरोपी के कब्जे से पैशन प्रो मोटर सायकल CG-07-LW-9446 कीमती 40,000 रूपये को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना में अन्य घटना एवं चोरी के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी अपने कथन में बताया कि वह मोटर साइकिल का मेकेनिक है कर्ज में डुबा हुआ था जो इस वर्ष 2023 में मोटर साइकिल चोरी का प्लान बनाकर जिला धमतरी, जिला कांकेर, जिला बालोद एवं अन्य स्थानो पर बस से जाकर मोटर साइकिल की चोरी अपने पास रखे औजार पेचकस, वायर कटर, पाना तथा फ्युल चेकिंग मशीन से वाहनो की ताला तोड़कर डायरेक्ट कर चोरी करते आ रहा है जो अब तक कुल 12 नग मोटर साइकिल की चोरी किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी रामस्वरूप नेताम पिता राजकुमार नेताम उम्र 36 वर्ष,निवासी ग्राम बेवर्ती थाना कोतवाली जिला कांकेर निवासी हैं
*आरोपी से जप्त मोटर साइकिल*
01. हीरो होण्डा पैशन प्रो क्र० CG-07-LW-9446,

02. बजाज प्लेटिना CG-05-AK-6728,

03. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AK-1867,

04. एच०एफ० डिलक्स CG-04-HQ-4685,

05. ग्लेमर CG-19-BL-7871,

06. स्प्लेण्डर प्लस CG-05-AM-5888,

07. एच०एफ० डिलक्स CG-24-M-8056,

08. सीडी डिलक्स CG-05-N-3439,

09. सुपर स्प्लेण्डर CG-07-AF-0939,

10. बजाज प्लेटिना CG-05-AG-7740,

11. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AJ-0515,

12. एच०एफ० डिलक्स CG-05-W-1576

उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश तिवारी एवं सायबर सेल तकनीकी प्रभारी श्री रमेश साहू, उपनिरीक्षक विनोद शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रमेश साहू, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र राजपुत, प्रधान आरक्षक तारन साहू, आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, युवराज ठाकुर, मुकेश मिश्रा, आनंद कटकवार, वीरेन्द्र सोनकर, कृष्णा पाटिल, मनोज साहू, विकाश द्विवेदी, योगेश ध्रुव, फनेश साहू, अंकुश नंदा, अंशुल राव, महेश्वर ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज