करेली छोटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आनंद मेला का आयोजन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली छोटी
में 13 दिसंबर को आनंद मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एन.के.साहू ने बताया कि आनंद और उत्साह के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत् इस प्रकार की कार्यक्रम की आवश्कता है। ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा बच्चा स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त व्यावसायिक शिक्षा के बारे में भी जानकार बने । बच्चा जब स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर निकले तो वह स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो सके। टीम में कार्य करके टीम भावनाओं के महत्व को समझ सके। आनंद मेला में बच्चों के द्वारा स्व निर्मित मिठाइयां और छत्तीसगढ़ के व्यंजन रखें गये । मुख्य रूप से गुलाब जामुन, गुजिया, मिर्च भजिया, पकौड़ा, पुड़ी, इडली, ढोकला, दोसा, मुंगबड़ा, चाय, गुपचुप, भेल, फ्रूट सलाद, पान सेंटर आदि व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था। आनंद मेला के माध्यम से सभी बच्चों के द्वारा लगभग 20000 का व्यवसाय किया गया। 50 रुपये के सबसे कम लागत में चांवल आटा का पराठा बनाकर अपना व्यवसाय किया जा सकता है इसका अनुभव छात्रों को मिला। सरपंच आरती खोज नगारची जी के द्वारा पानी का टैंकर पहुंचा कर मेले में अपना योगदान दिया । इस मेले में ग्राम के छोटे बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं ने सचमुच के मेले का आनंद उठाया । मेले में शाला विकास समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार साहू, डी.आर साहू , सुकलाल प्रजापति , लोकेश्वर हिरवानी ,प्रयाग दास वैष्णव, फग्गू राम घृतलहरे साथ ही गांव के गणमान्य नागरिक , संकुल करेली छोटी के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चे एवं समस्त शिक्षकगण इस कार्यक्रम का आनंद उठाने आए थे । साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण योगेन्द्र बनपेला, मानसिंग कपूर, जितेंद्र नाग, रितेश अग्रवाल, नरेंद्र राव मोहिते, लक्ष्मीनारायण साहू, दीपक बंजारे, के.के.तंबोली,गोविंद निषाद, राजाराम निषाद,त्रिवेणी साहू,कृष्ण घृतलहरे , सत्यवती नेताम धरम नेताम एवं चिंताराम साहू बच्चों के सहयोगी के रूप में शामिल थें ।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




