chhattisgarh samay news

मगरलोड शहर में एडीबी सड़क निर्माण में तेजी, व्यापारियों में खुशी की लहर

मगरलोड शहर में एडीबी सड़क निर्माण में तेजी, व्यापारियों में खुशी की लहर

 

बिजली एवं पी एच ई विभाग का कार्य धीमी गति होने से कार्य में बना बाधा

 

टोमन लाल सिन्हा 

 

धमतरी/मगरलोडजिला धमतरी के ग्राम भोईना से मगरलोड मुख्य चौक मार्ग से पांडुका मार्ग तक एडीबी के सहयोग से लोक निर्माण विभाग द्वारा मगरलोड के नगर पंचायत कार्यालय तक तथा पेट्रोल पंप तक सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है वही मगरलोड शहर के अंदर मुख्य चौक से भैंसमुंडी तक एवं नगर पंचायत कार्यालय तक कार्य एडीबी,लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारियों के सहयोग से कार्य में तेजी आने से तथा मुख्य चौक तक दिन-रात कार्य लगने से व्यापारियों में संतुष्टि होने के साथ खुशी की लहर भी है व्यापारी भी अब एडीबी के कार्य में सहयोग करने लगे हैं और अधिकारियों द्वारा दिन-रात कार्य कराए जाने से कार्य लगभग एक माह में पूर्ण होने की संभावना है वहीं बिजली एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उदासीनता से कुछ जगहों पर पाइप लाइन शिफ्टिंग नहीं होने से तथा बिजली खभों की व्यवस्थित नहीं होने के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है और वही बिजली एवं पी एच ई के अधिकारी कार्य में उदासीन भी है जिस पर शीघ्र कार्य करने की मांग व्यापारियों ने बिजली विभाग एवं पी एच ई विभाग से किया है

मार्ग में आवागमन सुचारू रूप से करने के लिए, दुर्घटना से बचने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद एसडीएम सोनल डेविड एवं तहसीलदार प्रेमु साहू को अवैध रूप से रेत की बड़ी-बड़ी हाईवा लगातार तेज गति से चलने से आवागमन बाधित न हो इसके लिए पूर्णता बंद करने की मांग किया गया है जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी आए और अवैध रेत की तेज रफ्तार हाईवा से कोई दुर्घटना ना हो जिस पर उक्त अधिकारियों ने तेज रफ्तार अवैध रेत हाईवा को आवागमन में बाधित न हो जिसे बंद कराने की बात कही है

एसडीएम कुरूद सोनल डेविड – अवैध रेत उत्खनन कार्य बंद किया जाएगा एवं तेज रफ्तार हाईवा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा जिससे आवागमन बाधित न हो और दुर्घटना ना हो 

तहसीलदार प्रेमु साहू – तेज रफ्तार अवैध रेत हाईवा नहीं चलाई जाएगी इसके लिए खनिज अधिकारी को बात करता हूं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज