chhattisgarh samay news

भैसमुंडी के कबीर सत्संग मेला में 90 साधू साध्वियों ने भाग लिया

भैसमुंडी के कबीर सत्संग मेला में 90 साधू साध्वियों ने भाग लिया

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोडकबीर पारख संस्थान भैसमुंडी मगरलोड मे 19 से 21 दिसम्बर तक त्र्यदिवसीय कबीर सत्संग समारोह संत मेला का आयोजन शांति और सद्‌भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । इस विराट संत समागम से प्रमुख प्रवचनकर्ता के रूप में कबीर पारख संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश के संत धर्मेन्द्र साहेब, और कबीर आश्रम सूरत गुजरात के संत गुरूभूषण साहेब सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नवापारा- राजिम. धमतरी, पोटियाडीह, मुरा, नवागांव, सेमरा, सिवनीकला, आदि विभिन्न कबीर आश्रमों से पधारे लगभग 90 साधू संत साध्वियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले सत्संग समारोह के प्रथम दिन आयोजक मंडल के अध्यक्ष लखन साहेब और उमेन्द्र साहेब, निरसन साहेब, रामलाल साहेब, प्रेग सेवादास, जीवनदास, एन आर साहू, तरुण साहू जागेश्वर, यतीन्द्र आदि ने संतों का स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात हजारों श्रोता समुदाय को प्रेरक प्रवचन व्याख्यान सुनाते हुए संत धार्मेन्द्र साहेब और संत गुरुभूषण साहेब ने मनुष्य के दैनिक दिनचर्या, स्वच्छ आचार विचार, और आदर्श संस्कार व्यवहार की सीख को सरलता से समझाया कहा कि मनुष्य के मन में नाना प्रकार के विषय विकार, दोष दुर्गुण, आसक्ति आदि व्याप्त है। इसे धोने के लिएª शुद्ध नियमों का पालन करना आवश्यक है। नियमों का पालन करने और स्व अनुशासित रहने से मनुष्य जीवन भर सुखी व संतुष्ट रहता है।

समारोह के द्वितीय दिवस मे स्व० संत शोभाशरण साहेब की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए संत वक्ताओं ने उन के बाद द्वारा किये गये समाज सेवा, मानव सेवा की बखान की और जीवन भर उनके त्याग तपस्या का वर्णन किया । अंतिम दिवस संत महात्माओं की पूजाआरती और सामुहिक भोजन भंडारा के साथ र तीन दिवसीय । विराट कबीर सत्संग मेला का समापन हुआ।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज