chhattisgarh samay news

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा थाना नगरी का वार्षिक निरीक्षण कर दिया गया आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा थाना नगरी का वार्षिक निरीक्षण कर दिया गया आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नगरी में निरीक्षण के दौरान थाने के तैनात पुलिस अधिकारी एवम् देखा गया वेशभूषा एवं परेड

निरीक्षण में थाना प्रभारी सहित विवेचकों को थानों में लंबित मामलों एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश

अवैध शराब,जुआ, सट्टा,अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने के दिये सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आज थाना नगरी का आज दिनांक 29-12-23 को वार्षिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम थाना नगरी में निरीक्षण के दौरान थाने के तैनात पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारियों का परेड देखा गया एवं अच्छा परेड कराने वाले एवं उत्तम वेशभूषा में पाये जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को नगद ईनाम से भी पुरूस्कृत किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराधों की जानकारी थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक अरूण साहू से पेंडिंग अपराधों, शिकायत,मर्ग एवं लंबित अपराधों की पेंडिंग सूची का अवलोकन भी किया गया।
थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारियों को लंबितों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गए।
गंभीर अपराधों के जांच निर्धारित समयावधि पर करने के भी निर्देश दिया गया।

लंबित शिकायत,लंबित अपराध, लंबित मर्ग,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये गए।
साथ ही केस डायरी को प्रत्येक विवेचकों को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश भी दिया गया।

साथ ही थाने में पाये जाने वाले आवश्यक पंजीयों की सूची वार प्रत्येक रजिस्टर रोजनामचा, केस डायरी, प्रथम सूचना पत्र, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका, कर्तव्य पंजी,जैसे विभिन्न रजिस्टर को बारीकी से देखकर कमियों को पूरा करने संबंधित को निर्देश दिया गया।

तथा थाने के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने हिदायत दिया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किये उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किये।

माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित तथा हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने।
एवं थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के पश्चात समस्त नगरी थाना स्टाफ को फॉलिंग करा के किसी भी प्रकार के विभागीय या कर्तव्य स्थल तथा व्यक्तिगत समस्या है तो बेझिझक होकर बताने कहा गया।

इस अवसर थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक अरुण साहू,(रीडर), सउनि०श्री दिनेश चंदेल एवं थाना नगरी के समस्त अधिकारी जवान उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज