मगरलोड ठाकुर घाट शिव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा श्रवण करने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कथावाचक श्रद्धेय पंडित रवि प्रसाद दुबे कर रहे हैं श्रद्धालुओं को भाव विभोर
जय बजरंगबली सेवा समिति की अविरल पहल
टोमन लाल सिन्हा
संपादक छत्तीसगढ़ समय न्यूज़
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय नगर पंचायत मगरलोड के पावन ठाकुर घाट महादेव मंदिर परिसर में कथावाचक श्रद्धेय पंडित रवि प्रसाद दुबे के श्री मुख से देवाधिदेव महादेव की शिवमहापुराण की कथा का श्रवण 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रथम दिवस में कलश यात्रा,देव आह्वान, शिव महात्ममय, क्रमशः दिवसों में शिवलिंग की उत्पत्ति, नारद अभिमान, गुणनिधि की कथा, कुबेर चरित्र,माता सती चरित्र,सती देह त्याग, माता पार्वती जन्म, शिव पार्वती विवाह, शिव पार्वती विहार, स्वामी कार्तिक गणेश, अशोक सुंदरी का चरित्र एवं गणेश विवाह, अंधकासुर की कथा, शिव भक्त परशुराम, रावण की कथा,वृंदा जलंधर प्रसंग, शंखचूड़ वध, गजासुर वध, भस्मासुर की कथा, एवं बाणासुर की कथा आज संपन्न हुआ
30 दिसंबर शनिवार को नंदी अवतार,हनुमान जन्म द्वादश ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति कथा विराम किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने जय बजरंगबली सेवा समिति सहित समस्त नगर वासियों का अमूल्य योगदान है प्रतिदिन श्रद्धालुओं भगवत प्रेमियों की संख्या हजारों में पहुंचकर भगवान शिव की कथा का रसपान कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं
इस कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुमित सिन्हा उपाध्यक्ष नोहर निषाद उपाध्यक्ष कमलेश निषाद सचिव भीषम साहू सह सचिव प्रभु राम साहू कोषअध्यक्ष पारथ निषाद उप कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू संरक्षक यादराम साहू पुनेश कुमार, अभिषेक निर्मलकर, भारत पटेल, चुंम्मन चक्रधारी,टिकेंद्र यादव, हूमन दास मानिकपुरी, घनश्याम मांडवी, जागेश्वर साहू, वासुदेव सोनी, सोमन मांडे, तोष कुमार सिन्हा, गुलाब दास मानिकपुरी नागेश्वर साहू का विशेष योगदान है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief






