chhattisgarh samay news

गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कुल्हाड़ी कोट मे

गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कुल्हाड़ी कोट मे

3 जनवरी से 9 जनवरी तक होंगे आयोजन 50 विद्यार्थी होंगे शामिल

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम कुल्हाड़ी कोट में 3 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया है। शिविर उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति दिवाकर अध्यक्ष, जनपद पंचायत मगरलोड, अध्यक्षता श्रीमती राधिका कैलाश गिरी गोस्वामी, सरपंच ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी कोट, र्विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा अध्यक्ष गुरुकुल शिक्षण समिति, आदित्य शुक्ला, हीरामन ध्रुव जनपद सदस्य मगरलोड, रामनाथ यादव ग्रामीण अध्यक्ष कुल्हाड़ी कोट संतराम कश्यप ग्राम पटेल, श्रीमती सुशीला निषाद उप सरपंच, चंपा बाई, उर्मिलाबाई, संतोषी बाई की उपस्थिति में होगी । शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर आधारित है इस शिविर में लगभग 50 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे शिविर संचालक कार्यक्रम अधिकारी खिलेश्वर साहू होंगे शिविर में प्रतिदिन योग व्यायाम प्रभात फेरी परियोजना कार्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्वास्थ्य जागरूकता शिविर विभागीय जानकारियां बौद्धिक परिचर्चा तथा रात्रि कालीन संस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक आदि छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज