chhattisgarh samay news

पेड़ लगाबो तब तो फल खाबो – रंजिता 

पेड़ लगाबो तब तो फल खाबो – रंजिता 

प्रकृति को बचाने दिया संदेश

स्वामी आत्मानंद स्कूल भैसमुंडी, कन्या हाई स्कूल, मगरलोड के 1000 विद्यार्थियों को अमरूद फल वितरित किया गया

पेड़ बचाने और लगाने का लिया संकल्प

टोमन लाल सिन्हा 
धमतरी/मगरलोड- शासकीय माध्यमिक शाला लुगे मगरलोड जिला धमतरी की शिक्षिका ने पहल किया
नया वर्ष सभी के लिए खास होता है और इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के संकल्प, जश्न एवं योजनाएं बनाते हैं।
नए साल में नई उम्मीद के साथ अच्छी शुरूवात संकुल करेली छोटी, स्वामी आत्मानंद स्कूल भैसमुंडी, कन्या हाई स्कूल, मगरलोड के 1000 विद्यार्थियों को अमरूद फल वितरित किया गया एवं प्रकृति को सहेजने का महत्व समझाया।

शिक्षा के लिए जितना दान होगा समाज का उतना उत्थान होगा। यह मानना है साहू दंपति रंजीता तुमनचंद की इसलिए जितना भी हो सके अपनी सैलरी से स्कूलों के लिए दान करते रहते हैं। वे अपनी शिक्षकीय कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य का भी निर्वहन करते रहते हैं।शिक्षा सभ्य समाज की नींव है इसलिए लोगों से अपील करते हैं जितना हो सके स्कूल के, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के लिए दान अवश्य करें। साहू दंपति द्वारा अब तक 10000 किलो अमरूद फल निशुल्क बांटा जा चुका है। वे 500 अमरूद पेड़ लगाए है तथा हर साल बच्चों को फल वितरित करते हैसंकुल प्राचार्य नंद कुमार साहू ने कहा कि फूलों की सुगंध तो एक ही दिशा में हवा के साथ फैलती है परंतु अच्छे व्यक्ति के व्यक्तित्व की सुगंध चारों दिशाओं में फैलती है । साहू दंपति न केवल अपनी स्कूल, अपने संकुल बल्कि जिले के स्कूलों के लिए प्रेरणा के कार्य कर रहे हैं और अपनी अच्छाई फैला रहे हैं। स्कूल प्रधान पाठक खिलेश्वर साहू एवं नरेंद्र सिंहा ने सभी का आभार व्यक्त किया

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज