chhattisgarh samay news

पुलिस अधीक्षक द्वारा गंगरेल,माडमसिल्ली,सोंढुर डेम एवं धमतरी जिले के पर्यटकों की सुरक्षा को मद्देनजर लगाये गये पर्याप्त पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक द्वारा गंगरेल,माडमसिल्ली,सोंढुर डेम एवं धमतरी जिले के पर्यटकों की सुरक्षा को मद्देनजर लगाये गये पर्याप्त पुलिस बल

सभी थाना व चौकी प्रभारियों को नाकाबंदी एवं होटल,ढाबा,लॉज चेकिंग के दिये थे सख्त निर्देश

कल31st दिसंबर की संध्या/नववर्ष आगमन पर आने वाले पर्यटको के सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु लगाए गए पुलिस बल

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा आज के 31st दिसंबर की संध्या बेला पर व नववर्ष के आगमन पर पर्यटन स्थल गंगरेल,माडमसिल्ली,
सोंढुर डेम एवं धमतरी जिले के अन्य पार्कों में
सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए धमतरी जिले में सभी जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने के सख्त निर्देश दिये हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में सभी राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में ऐसे सभी पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल लगाकर एवं अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर सतत् निगाह रखी जा रही है।

थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर, होटल,ढाबा,लॉज चेकिंग किया गया एवं संदिग्धों कि चेकिंग किया गया।

धार्मिक स्थल अंगार मोती, रूद्रेश्वर महादेव, पर्यटन स्थल गंगरेल
डेम,माडमसिल्ली डेक्ष,सोंढूर डेम एवं नरहरा सहित अन्य
पर्यटक स्थलों में 31st दिसंबर एवं नववर्ष के दौरान अधिकाधिक पर्यटकों का आगमन रहता है इस हेतु पर्यटकों को सुगम यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उन्हे उचित मार्गदर्शन कराना हमारी प्राथमिकता रहती है।

आगंतुक पर्यटको के वाहनों की पार्किंग हेतु पूर्व निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की सुविधा है।

थर्टीफर्स्ट एवं नववर्ष में सभी जगहों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिससे सुरक्षा एवं यातायात का सुगम संचालन किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा धमतरी पुलिस बल को पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करने, गंगरेल पर्यटन को बड़ावा देते हुए यातायात के भी नियमों का पालन कराने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज