chhattisgarh samay news

राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) का अधिकारी बताकर उगाही करने के मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) का अधिकारी बताकर उगाही करने के मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार कल 4 अन्य आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार, बंधक बनाकर आरोपीगण करते थे पैसे की मांग

आरोपी को अपराध धारा 420,419, 384,365,342, 120 बी, 457 भादवि० के तहत किया गया गिरफ्तार

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सायबर सेल तकनीकी एवं थाना कुरूद द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

अजय सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.12.23 की रात्रि में नारी स्थित
किरण रेस्टॉरेंट ढाबा में एक सफेद रंग की ब्रेजा कार कमांक सीजी 27 एम 8403 में 4 व्यक्ति सवार होकर प्रार्थी के दुकान के पास आकर, आईडी कार्ड दिखाकर, अपने आप को राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) का अधिकारी बताकर दुकान की तलाशी करने लगे, दुकान के कांउटर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीने के लिए रखे 4 पौवा देशी शराब रखा था, जिसे देखकर शराब बेचते हो कहकर धमकी दिये और कर्मचारी से मारपीट किये और अपनी ब्रेजा कार से 1 बोरी शराब निकालकर प्रार्थी के दुकान में रखकर फोटो लेकर जेल भेजने की धमकी देने लगे तथा केश को रफा-दफा कराने के नाम पर प्रार्थी से 80,000 रूपये की मांग किये, जब तक रूपये नही दोगे तब तक तुम्हे नहीं छोडेगें
कहकर प्रार्थी को बंधक बनाकर प्रार्थी के निवास स्थान दमानी कालोनी नयापारा जिला रायपुर लेकर गये, प्रार्थी द्वारा अपने घर से 15000 रूपये नगद दिये उसके बाद प्रार्थी को फिर से अपने गाडी में
जबरदस्ती बैठाकर वापस ग्राम नारी लाकर छोडे और बांकी रकम 65000 रूपये को दिनांक 31.12.2023 की सुबह 11 बजे धमतरी लेकर आना कहकर धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में
अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद श्री के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं साइबर टीम द्वारा मुख्य आरोपी कैलाश साहू को कांकेर से दिनांक 2-01-24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इसी मामले के चार अन्य आरोपीगण सागर देवनाथ,वेदांश चौहान,सुधांशु पांडेय,पंकज यादव को दिनांक 01-01-23 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी कैलाश कुमार साहू पिता ईश्वरलाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन आवास पर हटका चारामा तहसील नरहरपुर हॉल अलबेलापारा कांकेर थाना-कांकेर, जिला कांकेरछ.ग.की निवासी हैं

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज