chhattisgarh samay news

अरौद में अवैध महुआ कच्ची शराब रखकर परिवहन कर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध अर्जुनी पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

अरौद में अवैध महुआ कच्ची शराब रखकर परिवहन कर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध अर्जुनी पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के पास से 71 लीटर 250 मिली लीटर महुआ शराब किमती 8550 रूपये, प्रयुक्त स्कूटी हिरो कीमत 50000 किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये सख्त निर्देश

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी. सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व एवं हमराह में अर्जुनी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए सूचना पर ग्राम अरौद में एक व्यक्ति के उपर कार्यवाही कर उनके पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से दो जूट बोरी के अंदर पॉलीथिन के अंदर 95 नग महुआ शराब 71 लीटर 250 मिली.लीटर महुआ शराब कीमत 8550 रूपये एवं प्रयुक्त स्कूटी हिरो कीमत लगभग 50000 रुपये जुमला कीमती 58550 रुपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिकी करने रखें 71 लीटर 250 मिली लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी मुन्ना कमार पिता भुखउ कमार को विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 15/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं ।
आरोपी मुन्ना कमार पिता स्व० भुखउ कमार उम्र 40 वर्ष साकिन माकरदोना,फुटहामुड़ा कमारडेरा,थाना अर्जुनी जिला धमतरी निवासी हैं

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी०
राजेश मरई,प्रधान आरक्षक जामवंत देशमुख,आरक्षक भुवन भक्ता का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज