chhattisgarh samay news

मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी मे पेड़ बचाने और लगाने का लिया संकल्प

मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी मे पेड़ बचाने और लगाने का लिया संकल्प

तुमनचंद एवं रंजीता ने प्रकृति को बचाने दिया संदेश

“पेड़ लगाबों तब तो फल खाबो का चल रहा है मिशन”

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – तुमनचंद एवं रंजीता साहू द्वारा मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धमतरी के 1000 विद्यार्थियों को अमरूद फल वितरित किया गया एवं प्रकृति को सहेजने का महत्व समझाया। साथ ही सभी को स्मार्ट गणित वर्णमाला चार्ट वितरण की। बच्चों को गणित वर्णमाला की कॉन्सेप्ट को समझाया सभी बच्चें नई ज्ञान प्राप्त कर बहुत खुश नजर आए।
शिक्षा के लिए जितना दान होगा समाज का उतना उत्थान होगा। यह मानना है साहू दंपति रंजीता तुमनचंद साहू की।शिक्षा सभ्य समाज की नींव है इसलिए लोगों से अपील करते हैं जितना हो सके स्कूल के, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के लिए दान अवश्य करें। साहू दंपति द्वारा अब तक 11000 किलो अमरूद फल निशुल्क बांटा जा चुका है। वे 500 अमरूद एवं 500 अन्य पेड़ अपने खेत में लगाए है तथा हर साल बच्चों को फल वितरित करते है। हमारी प्रकृति है सबसे बड़ा दानी हमे जो भी मिलता है वह प्रकृति की देन है। प्राचार्य मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धमतरी एच के खालसा ने कहा की गणित वर्णमाला टेबल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएगा गणित के प्रति रुचि पैदा होगी । बच्चों को याद कर पाने में आसान है । साहू दंपति द्वारा बहुत ही रचनात्मक एवं प्रेरणात्मक कार्य किए जा रहे है उनके अच्छे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया एवं बहुत शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज