धमतरी पुलिस अधीक्षक ने किया 9 थाना प्रभारी, 5 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक का तबादला
मगरलोड थाना को मिला निरीक्षक राजेश जगत को पुनः प्रभार
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जिला की पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षकों को विभिन्न स्थानों में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपा है जिससे क्षेत्र में चल रहे गांजा सट्टा जुआ अवैध कारोबार पर अंकुश लगे और जनता को राहत मिले
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लगातार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों का पुलिस विभाग को अपराध के रोकथाम पर सख्त निर्देश देते हुए अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के साथ सख्ती से निपटने व प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं जिस पर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। ऐसे में इस बार धमतरी जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ 9 थाना प्रभारी, 5 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक कुल 15 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। जिसमें सभी का नाम शामिल है।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief
धमतरी पुलिस अधीक्षक ने किया 9 थाना प्रभारी, 5 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक का तबादला



