मगरलोड के परसवानी ग्राम मे चलाया गया स्वच्छता अभियान
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड– हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर अयोध्या में श्री राम चंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14जनवरी से 22जनवरी तक मंदिर _देवालयों एवम तीर्थ स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत आज हमारे ग्राम परसवानी के शीतला मंदिर प्रांगण एवम महादेव मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की जिसमें ग्राम के सरपंच श्री मान झानेस्वर साहू जी महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू , बूथ अध्यक्ष श्री दिलीप साहू जी, पंच सुशीला साहू, पंच कुसुम यादव, पंच गीता विस्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लालजी साहू, श्री जगत विश्वकर्मा जी, शीतला मंदिर के बैगा द्वारिका ध्रुव , जामुन बाई साहू, त्रिवेणी कंवर, कुमारी पटेल, माधवी साहू, देवला बाई साहू, सुनीता बाई ध्रुव, हीरा बाई साहू आदि सभी का योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




