अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई
चैन माउंटेन मशीन सीज कर रखा गया कुरूद मंडी में
लेकिन कुल्हाडीकोट पंचायत की हतबंद गांव पैरी नदी मे जो पिछले 4 माह से कई लाखो घन मीटर अवैध रेत उत्खनन हुआ उसका क्या होगा हालंकि आज बंद हुआ है
धमतरी/मगरलोड – कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह खनिज विभाग द्वारा मगरलोड के कुल्हाड़ीकोट में अवैध रेत उत्खनन करते पाये जाने पर चैन माउंटेन मशीन सीज किया गया। साथ ही सीज किये गये मशीन को कुरूद मंडी में रखा गया है।
यह तो आज की कार्यवाही है
लेकिन पिछले चार माह से कुल्हाड़ी कोट के आश्रित ग्राम हतबंद गांव के पैरी नदी पर कई लाखों घन मीटर अवैध रेत उत्खनन 24 घंटे दिन रात अंधाधुन किया गया उसका क्या होगा आखिर पैरी नदी रेत से दिनों दिन कंगाल हो रही है और नेता व अधिकारियों के चाटूकार मालामाल हो गए है ,क्या हतबंद गांव पैरी नदी पर हुई अवैध रेत उत्खनन का राज्य स्तरीय टीम जांच करेगी या उच्च अधिकारी चुप्पी साध लेंगे या मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर मौन साध लेंगे हालंकि आज बंद हुआ
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief



