chhattisgarh samay news

पुलिस थाना दुगली थाना नगरी एवं थाना बोराई में नये भारतीय अपराध कानूनो की जानकारी के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला

 

पुलिस थाना दुगली थाना नगरी एवं थाना बोराई में नये भारतीय अपराध कानूनो की जानकारी के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला

कार्यशाला में एसडीओपी.नगरी, थाना प्रभारी दुगली नगरी,बोराई,मेचका, सिहावा सहित विवेचना अधिकारी हुए शामिल
बोराई चेक पोस्ट नाके का भी निरीक्षण कर अवैध परिवहन को रोकने एवं सुरक्षा संबंधी दिये महत्वपूर्ण निर्देश
टोमन लाल सिन्हा 
धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा आज थाना दुगली एवं थाना नगरी,थाना बोराई में थाना प्रभारियों एवं विवेचना अधिकारियों को नये भारतीय अपराध कानूनों की जानकारी के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर दी गई जानकारी।
दिनांक 19.01.2024 को पुलिस थाना दुगली थाना नगरी एवं थाना बोराई में थाना प्रभारियों एवं थानों में पदस्थ विवेचकों की हाल ही में बने नये भारतीय अपराध कानूनो के संबंध में जानकारी देने तथा उसके अनुसार विवेचना करने हेतु जानकारी दिया गया।
पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर द्वारा नये भारतीय अपराध कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023) के संबंध में जानकारी दिया गया।
धमतरी जिले के नक्सल थानों के थाना प्रभारियों तथा थानों में पदस्थ विवेचक सहित अधिक संख्या में पुलिस अधिकारी शामिल रहें।
जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए कानूनों की आवश्यकता एवं मूलभूत दृष्टिकोण में आये बदलाव के सन्दर्भ में विस्तृत व्याख्यान दिए।
थाना दुगली एवं थाना नगरी,थाना सिहावा,थाना मेचका,थाना बोराई के विवेचको को नए कानूनों के सन्दर्भ में बताते हुए उनके सम्बन्ध में अध्ययन करने एवं पूरी जानकारी रखने निर्देशित किये जिससे की इनके क्रियान्वयन होंते समय किसी प्रकार की समस्या न हो।
नये भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई एवं विवेचको के प्रश्नों एवं शंकाओ का निराकरण किये।
थाना दुगली एवं थाना बोराई थाना नगरी के कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य थाना प्रभारी एवं थानों में पदस्थ विवेचकों को नये भारतीय अपराध कानूनो के अनुसार अपराधों की विवेचना हेतु उन्हें तैयार करना एवं उसकी जानकारियां देना रहा। आगे भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
बोराई चेक पोस्ट नाके का भी निरीक्षण कर अवैध परिवहन को रोकने एवं अवैध गांजा,धान एवं अवैध सामग्री के परिवहन को रोकने सतत् निगाह रख बारिकी से चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये एवं सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
साथ ही पुलिस अधीक्षक  द्वारा डीआरजी के टीम से मुलाकात कर सूचना तंत्र मजबूत करने एवं नक्सल सर्चिंग करने के दिये निर्देश।
साथ ही डीआरजी टीम को उन्हें को परेशानी तो नही है हाल चाल पूछा गया और उनका हौसला अफजाई भी किया गया।
उक्त कार्यशाला में एसडीओपी.नगरी श्री मयंक रणसिंह,डीएसपी. परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे थाना प्रभारी दुगली,थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास,थाना सिहावा, थाना नगरी,थाना मेचका के थाना स्टॉफ, सहित थाना के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज