chhattisgarh samay news

यातायात पुलिस द्वारा शास.उच्च.माध्य.शाला संबलपुर के छात्र छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

यातायात पुलिस द्वारा शास.उच्च.माध्य.शाला संबलपुर के छात्र छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

बिरेझर चौकी के स्टॉफ द्वारा ग्राम सिर्रा के शास० उच्च० माध्य० विद्या० में पहुंचकर किया छात्र छात्राओं को जागरूक

मार्ग बाधित करने वाले आवारा मवेशियों को काउकेचर के माध्यम से ले जाया गया कांजीहाउस 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोडधमतरी पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा आमजनों एवं छात्र छात्राओं को रोज जागरूक किया जा रहा है सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधिक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणिशंकर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के पोंचवे दिन यातायात के द्वारा शास० उच्च० मा० वि० संबलपुर पहुंचकर 200 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। जागरूकता पाठशाला में उनि. खेमराज साहू के द्वारा ड्रायविंग लायसेंस,बीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि बिना लायसेंस व बीमा के वाहन नही चलाना चाहिए। सउनि. बोधन ध्रुव के द्वारा यातायात नियमों से सुसज्जित यातायात रथ में अंकित नियमों एवं यातायात चिन्हो को दिखाकर यातायात नियमों, सूचनात्मक, संकेतात्मक चिन्हो के बारे में बताया गया, साथ ही सउनि रामकृष्ण साहू के द्वारा हेलमेट एवं सीटबेल्ट की महत्ता को समझाते हुए बताया कि विश्व स्वास्थय संगठन के रिपोर्ट अनुसार विश्व में होने वाले सड़क दुर्घटना के मृत्यु प्रतिशत में हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने बस से ही 42 प्रतिशत की कमी की सकती है, इसलिए सफर के दौरान दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाकर ही चलना चाहिए बताकर पाम्पलेट वितरण किया गया। इसी क्रम में बिरेझर चौकी के स्टॉफ द्वारा ग्राम सिर्रा के शास० उच्च० मा० वि० में पहुंचकर 150 स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर, यातायात नियमों का पालन करने बताया गया।अवारा मवेशियों के कारण मार्ग बाधित होती है, साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसलिए सड़क सुरक्षा के उपायों को करते हुए नगर निगम के साथ समन्वय कर अंबेडकर चौक से रत्नाबांधा, अर्जुनी मोंड़ के मध्य मार्ग में बैठे 10 अवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस खपरी भेजा गया। यातायात नियमों का अलख जगाने यातायात रथ ग्राम भंवरमरा के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर ग्रामीणजन को यातायात नियमों के पालन करने बताते हुए पाम्प्लेट वितरण किया गया।कार्यक्रम में उनि. खेमराज साहूनी बोधन ध्रुव, रामकृष्ण साहू, प्रआर. उत्तम साहूकार, आशुतोष कृदत्त, भेनूराम वर्मा, आर. गणपत डिंडोलकर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक स्टॉफ थाना बिरेझर स्टॉफ एवं स्केलेशन के कार्यशाला एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज