chhattisgarh samay news

भेंडरवानी एवम् कुरूद में अवैध रुप से शराब बिक्री अपने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

भेंडरवानी एवम् कुरूद में अवैध रुप से शराब बिक्री अपने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

दोनों आरोपियो के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन जप्त 

भेंडरवानी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

कुरूद के नहर पार से परिवहन करते एक व्यक्ति से 40 पौवा प्लेन शराब किमती 3200 रूपये सहित कुरूद पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही

दोनों आरोपियो के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन शराब कुल जुमला कीमती 7680 रूपये एवं बिक्री रकम 310 रुपये जुमला 7790 रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए थे।

थाना भखारा एवं थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम में भेंडरवानी,कुरूद में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद  के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में थाना भखारा द्वारा टीम बनाकर भेजी गई थी जहां पर शराब रेड की कार्यवाही  की गई।

जहां दीपक साहू नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी दीपक साहू पिता डाकवर साहू उम्र 30 वर्ष बगदेही,हॉल ग्राम भेंडरवानी,
थाना भखारा जिला धमतरी से पूछताछ कर उनके घर मे छिपा कर रखे अवैध शराब 56 पौवा प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई है,जिसका कोई कागजात नहीं होने से आरोपी के कब्जे से 56 पौवा प्लेन शराब कीमती 4480 रूपये एवं बिक्री रकम 310 रुपये जुमला 4790 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर मौके पर आरोपी के विरूद्ध थाना भखारा में अपराध क्र.22/24 पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर

वही कुरूद थाना को पेट्रोलिंग के दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्र.CG.23H 2401 से कुरूद से नहर पार रोड होते हुए कॉलेज रोड की ओर बिक्री हेतु अधिक मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर ले जा रहा है की सूचना के आधार पर उक्त स्थान में रेड कार्रवाही की गई ,शराब खरीद रहे लोग पुलिस को देख कर भाग गए  से भाग गए वही एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सोहन कंवर पिता गोविंद राम निवासी भालूझुलन का रहने वाला बताया वही आरोपी के पास से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकिल एच एफ डिलक्स किमती 40000 रूपये कुल जुमला 43200 रूपये को जब्त कर आरोपियों के ऊपर धारा 34 (2) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी दीपक साहू पिता डाकवर साहू उम्र 30 वर्ष बगदेही, ग्राम भेंडरवानी,थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

2 सोहन पिता गोविंद राम कंवर भालूझूला थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।

उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी कुरूद निरी अरुण साहू,सउनि. सुरेश नंद सउनि.आर.गणेश नेताम,थाना भखारा से तेजु राम सिन्हा, प्रआर. दारा सिंह, सीताराम नारंग सहित थाना भखारा एवं थाना कुरूद के पुलिस स्टॉफ शामिल थे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज