chhattisgarh samay news

थाना अर्जुनी द्वारा अवैध शराब बेचने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही

थाना अर्जुनी द्वारा अवैध शराब बेचने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही

4 आरोपियों से 45 पौवा देशी शराब किमती 3880 रुपये, बिक्री रकम 680 रूपये जुमला 4560 रूपये जप्त कर,धारा 34(A)आबकारी एक्ट के तहत कि गई कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये हैं 
पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर द्वारा जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब बेचने वालों पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए थे।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी. सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में थाना अर्जुनी प्रभारी निरी.राजेश मरई एवं थाना स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही की गई है
नाम आरोपीयो में 
01.सेवक राम कंवर पिता चेतन राम कंवर, उम्र 30 वर्ष साकिन बलियारा द्वारा ग्राम पंचायत बलियारा के पास अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
जप्ती 13 पौवा देशी प्लेन शराब 1040 रूपये एवं बिक्री नगद 200 रु जुमला कीमती 1240 रुपये
02 विक्रम गिलहरे पिता स्व.कुलदीप गिलहरे उम्र 36 वर्ष,साकिन दोनर द्वारा सेहरा डबरी मोड़ के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया।
जप्ती 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 960 रुपये,बिक्री रकम 200 रुपये जुमला किमती 1160 रुपये।
03 देव भरत देवांगन पिता अर्जुन देवांगन उम्र 35 वर्ष साकिन लोहरसी द्वारा शीतला चौक लोहरसी के पास अवैध रुप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
जप्ती 9 पौवा देशी मशाला शराब किमती 990 व बिक्री रकम 120 रूपये जुगला कीमति 1110 रूपये
04.गजाधर साहू पिता स्व.सरजू राम साहू उम्र 47 वर्ष सा० कुरमातराई,थाना अर्जुनी द्वारा ग्राम पीपरछेड़ी मोड़ के पास अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
जप्ती10 पौवा देशी प्लेन मंदिरा 800 रुपये बिक्री रकम 160 रूपये नगदी रकम जुमला कीमती 960 रूपये
जप्ती 22 पौवा देशी प्लेन शराब
जप्ती 35 पौवा देशी प्लेन मंदिरा कीमती 2800 रुपये 09 पौवा मशाला देशी किमती 1080 रूपये,बिक्री रकम कुल 680 टोटल जुमला किमती 4560 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के 34 (A)के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया गया।
धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे ही सभी थानों में लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कि जा रही है।
Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज