chhattisgarh samay news

यातायात जागरूकता अभियान के चौदहवें दिन कीर्ति फाईन आर्ट्स के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के थीम पर पेटिंग्स बनाकर,वाहन चालकों आमजन को दिये यातायात नियमों कि जानकारी

यातायात जागरूकता अभियान के चौदहवें दिन कीर्ति फाईन आर्ट्स के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के थीम पर पेटिंग्स बनाकर,वाहन चालकों आमजन को दिये यातायात नियमों की जानकारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – यातायात रथ द्वारा पर्यटन स्थल गंगरेल में पहुंचकर आये हुए पर्यटकोंं को यातायात नियमों संकेतों को दिखाकर,पी०ए० सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान के चौदहवें दिन कीर्ति फाईन आर्ट्स के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर पेटिंग्स बनाकर वाहन चालकों आमजन को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करे

शराब सेवन कर वाहन न चलाये, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, यातायात सिग्नलों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट सीटबेल्ट का प्रयोग करे, चौक-चौराहों में हमेशा जेब्रा कासिंग से ही सड़क पार करते हुए पेंटिग्स के माध्यम से संदेश दिये है।

यातायात रथ पर्यटन स्थल गंगरेल में पहुंचकर आये हुए पर्यटकों को यातायात रथ में लगे यातायात नियमों संकेतों को दिखाकर, पी०ए० सिस्टम के माध्यम से बताकर यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में यातायात स्टॉफ एवं कीर्ति फाईन आर्टस के भाविका गुप्ता, प्रियांक जैन, संस्कृति गुप्ता, हरशिव, मान्या मुंजवानी, हरगुन छावरा, लविश मुंजवानी, संकित जैन, ओजस, एवं समाज सेविका जानकी गुप्ता उपस्थित रहें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज